#Gautam buddha agar upadhyaksh – Chitrakoot Today https://chitrakoot.today Sun, 16 Mar 2025 10:37:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 गौतमबुधनगर में फिर एक बार ब्राह्मण वर्चस्व कायम जानिए नए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को https://chitrakoot.today/2025/03/16/know-the-new-district-president-abhishek-sharma-once-again-in-gautambudhanagar/ https://chitrakoot.today/2025/03/16/know-the-new-district-president-abhishek-sharma-once-again-in-gautambudhanagar/#respond Sun, 16 Mar 2025 10:37:56 +0000 https://jagohindustannews.com/?p=10063 अभिषेक शर्मा बने गौतम बुध नगर के जिला अध्यक्ष
*गौतमबुध नगर/ डॉ. सतीश शर्मा जाफराबादी*
गौतम बुध नगर में अभिषेक शर्मा को पार्टी हाई कमान ने जिला अध्यक्ष बनाकर एक बार फिर ब्राह्मण और युवा वर्चस्व को कायम रखा है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिले भर में उनका जमकर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ स्वागत हो रहा है।
जिला अध्यक्ष के रूप में अभिषेक शर्मा भले ही गौतम बुद्ध नगर की राजनीति में नया नाम हो लेकिन उनकी भूमिका काफी दमदार प्रभावी और समर्पित रही है। योग्य होने के साथ साथ वह वर्षों से समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। जिसके परिणाम स्वरुप ही पार्टी हाई कमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
*कौन है अभिषेक शर्मा*
अभिषेक शर्मा के पिता और दादा मूल रूप से दादरी के जारचा गांव के निवासी हैं। वह पिता के साथ 50 साल से दादरी में रह रहे थे। आजकल ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं।
*क्या रही है पृष्ठभूमि*
अभिषेक शर्मा जिले के युवा मोर्चा में भी सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की टीम में भी वह मंत्री रह चुके हैं। पार्टी में वह एक सक्रिय कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में बेहतर छवि बना चुके हैं। उनके दादा संघ से जुड़े रहे। इसके अलावा गौतम बुध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और सत्येंद्र सिसोदिया के खास हैं।
*कहां तक हुई है अभिषेक की पढ़ाई*
42 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने वकालत की पढ़ाई की है और वह ग्रेटर नोएडा में रहकर वकालत कर रहे हैं उनके पिता पेशे से चिकित्सक हैं।
*दूसरी बार बना ब्राह्मण जिला अध्यक्ष*
गौतम बुध नगर जिले में गुर्जर ब्राह्मण और ठाकुरों मतदाताओं की खासी तादात है। इनमें गुर्जर कार्यकर्ता भी कई बार पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। यह दूसरी बार है जब किसी ब्राह्मण कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व दादरी निवासी श्री चंद शर्मा पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
*डॉ महेश शर्मा का एक बार फिर वर्चस्व रहा*
निकाय चुनाव का मामला हो या फिर भाजपा जिला अध्यक्ष चयन का मामला। भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर इस बार भी गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का पलड़ा भारी रहा है। नए जिला अध्यक्ष के चयन के बाद यह सिद्ध हो गया है कि पार्टी में पुराने कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की साख बनी रहती है।

]]>
https://chitrakoot.today/2025/03/16/know-the-new-district-president-abhishek-sharma-once-again-in-gautambudhanagar/feed/ 0